सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के प्रांगण में महान स्वतंत्रता सेनानी सह विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय बच्चन शर्मा की 45वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई ।
इस अवसर पर स्वर्गीय बच्चन शर्मा के सुपुत्र वसंत कुमार एवं विद्यालय के परभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार एवं सभी शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में बने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने की एवं संचालन वरीय शिक्षक केशव नारायण राय एवं अमरेश कुमार राय ने किया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बच्चन शर्मा के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान की चर्चा की। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का शपथ लिया।
मौके पर विद्यालय के अनेक शिक्षक शिक्षिका एवं समाजवादी लोग उपस्थित हुए। जिसमें बिंदेश्वर प्रसाद सिंह राजकुमार रवि विनोद कुमार रविंद्र कुमार रवि शिल्पी कुमारी पुष्पा कुमारी प्रियंका कुमारी प्रीति कुमारी ,कामिनी कुमारी, रोहित रंजन, शबनम खान, दिनेश कुमार सिंह, मीना कुमारी ,सुजीत कुमार, चंदू सिंह आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली