वैशाली : राजापाकर में जिला पशुपालन पदाधिकारी पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

राजापाकर में जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया
राजापाकर में जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशु चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर /वैशाली । जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर प्रभावती कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र स्थित पशु चिकित्सालय राजापाकर एवं पशु चिकित्सालय बैघनाथपुर का औचक निरीक्षण किया।जहां सभी डॉक्टर कर्मी उपस्थित पाए गए।

वही राजापाकर पशु चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान डीएएचओ डॉक्टर प्रभावती कुमारी एवं अस्पताल में तैनात डॉ रूचि कुमार द्वारा बताया गया कि पशु चिकित्सालय में 23 तरह की दवाऐं उपलब्ध हैं। महीने में लगभग 7सौ से 8सौ पशुपालक अस्पताल में आकर निशुल्क दवा विभिन्न बीमारियों का प्राप्त करते हैं।

अस्पताल में जानवरों में होने वाले अठैल, भूख, कीरा सहित अन्य दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी पशुपालकों का आह्वान किया कि पशु चिकित्सालय में आकर उपलब्ध विभिन्न दवाइयां प्राप्त करें। बाजार से महंगी दवाइयां नहीं खरीदे औ अन्य पशुपालकों को भी सरकारी चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयां के बारे में बताएं,ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।

मौके पर शत्रुघन राम दीपक कुमार विशंबर कुमार नीरज कुमार सहित अनेक पशु टीकाकर्मी  उपस्थित थे।

ये भी पढ़े…

स्वतंत्रता सेनानी स्व.बच्चन शर्मा की 45वीं पुण्यतिथि मनाई गई

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-महान-स्वतंत्रत/10/2024/08/19/50/32/satyamgramnewsrajapakar1/

*रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली