राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहद लगाए गए शिविर |

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  के परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए गए। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय डॉ सतीश वर्मा डॉक्टर मनीषा द्वारा शिविर में आए 40 गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। साथ ही हीमोग्लोबिन बीपी एचआईवी वजन आदि की जांच की गई एवं विटामिन की गोलियां कैल्शियम विटामिन बी कंपलेक्स आयरन सहित और आवश्यक दवाइयां दी गई।

उन्हें भारी वजन नहीं उठाने की सलाह दी गई, खाने में विशेष पौष्टीक आहार अंडा दूध हरु शाक सब्जी फल आदि खाने की सलाह दी गई वही सभी गर्भवती महिलाओं को महीने की अगले 20 तारीख को स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाल शिविर में फिर से आने तथा जांच करने का निर्देश दिया गया। वहीं माताओं को सलाह दी गई की प्रसव अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावें जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हो और उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाएं भी प्रदान की जाती है।

वही आशा ममता कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में लाकर नियमित चिकित्सा कराई गई। शिविर के संचालन में एएनएम सरिता कुमारी प्रिया कुमारी मुन्नी कुमारी अर्चना कुमारी रवि कुमार वीरेंद्र राय सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी महिला पुरुषों ने सहयोग किया।

ये भी पढ़े…

गोरौल : चार लाख रुपये के खतिर 25 वर्षीय महिला की हत्या मामले मे परिजन ने थाना मे दिया आवेदन।

गोरौल : चार लाख रुपये के खतिर 25 वर्षीय महिला की हत्या मामले मे परिजन ने थाना मे दिया आवेदन।

रिपोर्ट,मनीष कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली