चेहरा कलां : अतिक्रमणकारियों से मिलीभगत कर अंचल अमीन विद्यालय की जमीन सीमांकन करने से किया इनकार |

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली : जिले के चेहराकला प्रखंड क्षेत्र राजकीय कृत मध्य विद्यालय बखरी दोआ के भूमि को  ग्राम के ही कुछ व्यक्ति के द्वारा अबैध  कब्जा किये हुए है जिसके कारण विद्यालय मे चारदिवारी का काम बाधित है|

पूर्व मे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक  कपिलदेव साह ने शिक्षा विभाग के चेहराकलां प्रखंड  कार्यालय मे अतिक्रमण से संबंधित  पत्राचार कर जानकारी  देने के बाद चेहराकलां के सरकारी अंचल अमीन  वीते पखबारा विद्यालय मे पहुंच अतिक्रमित भूमि का अवलोकन करते हुए विद्यालय के भूखंड के समीप रैयत से मिल कर 19 अक्टूबर को विद्यालय के अतिक्रमित भूमि का सीमांकन करने की बात किया गया था|

निर्धारित समय पर अमीन नहीं पहुंचा लेकिन विद्यालय के शिक्षा समिति के सदस्य के अलावे दर्जनों  ग्रामीण भी पहुँचे, जब ये सूचना मिला की आज भूमि का मापी नहीं होगा तो ग्रामीणों ने चेहराकलां के सरकारी अमीन पर अतिक्रमण कारियों  से मिलीभगत करने का आरोप लगाया |

हलांकि  इस  संदर्भ मे अंचल अमीन से पूछे जाने पर बन्दोबस्त  कार्यालय मे जरूरी काम के सिलसिले मे जाने के कारण आज विद्यालय की भूमि का सीमांकन नहीं कराया जा रहा है जल्द ही सीमांकन कराने का समय निर्धारित कर विद्यालय प्रभारी को सूचित कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े …

महुआ : प्रातः कालीन गश्ती दल को देखते ही वृद्ध व्यक्ति लगा भागने उसी क्रम मे गिरकर हुई मौत। परिजन का आरोप पुलिस ने मृतक के साथ किया मारपीट।

महुआ : प्रातः कालीन गश्ती दल को देखते ही वृद्ध व्यक्ति लगा भागने उसी क्रम मे गिरकर हुई मौत। परिजन का आरोप पुलिस ने मृतक के साथ किया मारपीट।

 

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief