सत्यम ग्राम न्यूज़ , वैशाली (बिहार ) : पुलिस अधीक्षक वैशाली के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के सेवन, खरीद-बिक्री एवं बड़े नशे के कारोबारी के विरूद्ध आसूचना संकलन कर कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में 26.अक्टूवर 2024 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिदुपुर थानान्तर्गत एक बड़े नशे के कारोबारी महेन्द्र राय को दो व्यक्ति मिजोरम से आकर कोटा (स्मैक) का बड़ी खेप दाउदनगर पंचायत भवन के पास देने वाला है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कर्रवाई हेतु, पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रखंड विकाश पदा० बिदुपुर, जिला आसूचना इकाई एवं बिदुपुर थाना पुलिस को शामिल किया गया, उक्त गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा गया, तो पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे जिसे साथ के सशस्त्रबल के सहयोग से भागते हुए पांच व्यक्ति 1. महेन्द्रराय, 2. रामू कुमार, 3. कविता राय, 4. लालहमिंग मोया, 5. लालथंग मोया) को पकड़ लिया गया एवं कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
पकड़ाये अपराधकर्मियों की तलाशी प्रखंड विकाश पदा० बिदुपुर के समक्ष ली गई। जिसमें अलग-अलग पन्नी में रखे कोटा (स्मैक) जैसा पदार्थ 995 ग्राम तथा खैनी जैसा मादक पदार्थ का कुल मात्रा-0.095 ग्राम बरामद किया गया एवं इनके पास से एक छोटा डिजिटल तराजू, पांच मोबाईल एवं कुल नगद-13,37,547 रूपये बरामद किया गया।
इस संदर्भ में बिदुपुर थाना कांड सं0-682/24, 27.अक्तूबर 2024, धारा-8/20(b) (ii) (B)/29 NDPS एक्ट दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस गैंग में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान हो चुकी है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रेसव्रता में पुलिस आरक्षी ने बताया की गिरफ्तार अपराधकर्मियों का अपरधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता इस प्रकार है, 1. महेन्द्र राय, पे० भुखलाल राय, सा०-बिदुपुर डिह (कटहरीया), थाना-बिदुपुर, जिला-वैशाली। 2. रामू कुमार, पे०-विश्वनाथ राय, सा०-बिदुपुर डिह (कटहरीया), थाना-बिदुपुर, जिला-वैशाली। 3. कविता राय, पे०-कृष्णा राय, सा०+थाना रजापाकड़, जिला- वैशाली। 4. लालहमिंग मोया, पे०-लालरिनथ्गा, सा०-चॉदमारी वेस्ट आईजोल, जिला-तलंगम (मिजोरम)। बताया गया है |
ये भी पढ़े …
BIHAR NEWS : वैशाली एसपी के आदेश की अवहेलना,थानाध्यक्ष ने नहीं दर्ज की एफआईआर।
BIHAR NEWS : वैशाली एसपी के आदेश की अवहेलना,थानाध्यक्ष ने नहीं दर्ज की एफआईआर।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief