सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर ( वैशाली ) : राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी टोला के वार्ड नंबर आठ में मगनू राय पिता रुदल राय के घर पर शुक्रवार की दोपहर में नारकोटिक्स विभाग व वैशाली डीआइयू की टीम ने छापा मारा। चार स्कॉर्पियो व सात दो पहिये वाहन पर सवार होकर आए पदाधिकारी व लगभग 30 की संख्या आये सुरक्षा बलों ने रुदल राय के घर को घेर लिया।
किसी भी ग्रामीण को अंदर जाने नहीं दिया गया और घर के अंदर प्रवेश कर जाँच पड़ताल की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रुदल राय पूर्व में मिजोरम में पूरे परिवार के साथ रहते थे वहां इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में नौकरी करते थे। वे सेवानिवृत्त होकर घर पर ही पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं।
नारकोटिक्स विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उनका पुत्र मिजोरम के कुछ लड़कों के साथ मिलकर गलत धंधे में लिपत है। जिसके आधार पर छापामारी की गई तो मिजोरम के दो लड़के जो उनके घर में ही रह रहे थे वे दोनों पकड़े गए। वही मगनू राय मौके से फरार हो गया।
वही छापामार दल द्वारा मगनू राय की पत्नी और मिजोरम के दो लड़के को जो उनके घर में रह रहे थे पकड़ कर अपने साथ ले गई। वही ग्रामीणों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि 13 लाख रुपये मगनू राय के घर से बरामद की गई है। वही कोई आपत्तिजनक सामान नहीं पकडे गए हैं वहीं घर में क्या मिला आस पास के ग्रामीणों को पता नहीं है क्योंकि पुलिस टीम द्वारा घर को घेर लिया गया था और किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने नहीं दिया गया।
जिससे ग्रामीणों को भी सही पता नहीं चल सका घर में क्या मिला क्या नहीं इस संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने पूछे जाने पर बताया कि इस संबंध में मुझे कोई सूचना नहीं है। वहीं बरांटी थाना प्रभारी मनोज कुमार से मोबाइल पर बात करने पर बताया गया कि इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।वहीं इस घटना की चर्चा चौक चौराहे पर गर्म है।
ये भी पढ़े …
वैशाली : समय से करे बिजली बिल भुगतान निर्बाध बिजली आपूर्ति में नही होगा कोई परेशानी : सिद्धार्थ पटेल, विधायक
https://satyamgramnews.in/वैशाली-समय-से-करे-बिजली-बि/10/2024/26/19/07/56/sgngoraul/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली