सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल : अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्र्ष्टाचार निजी लोगो द्वारा अपने घरों में सरकारी कागजात रखने के संदेह पर रविवार को शाम में एसडीओ ने प्रखंड के कई जगहों पर छापेमारी किया . एसडीओ किशलय कुशवाहा, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचलाधिकारी अंशु कुमार ,अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह ने सबसे पहले हरशेर गांव एवं महमदपुर गांव स्थित कई निजी मकानो में भी छापेमारी की गई है|
जहाँ से अवैध रूप से रखे सरकारी कागजातों को जप्त करने की बाते बताई गई है . बताया गया है कि सर्वे को लेकर यहां कई गिरोह सक्रिय हो गया है. भोले भाले लोगो को बहला फुसकार जाली कागजात बनाने के नामो पर जमकर वसूली किया जा रहा है. वही दाखिल खारिज में भी जमकर रुपये लिया जा रहा है. अंचल कार्यालय द्वारा रुपये के बल पर कई जाली फरेबी कागजात बनाया गया है|
जिसकी भनक एसडीओ श्री कुशवाहा को लगी और उन्होंने एक टीम गठित कर छापेमारी किया है. छापेमारी के दौरान बंद कमरे का ताला तोड़कर सर्च किया गया है| अंचलाधिकारी ने बताया कि बिचौलिये की पहचान की जा रही है. साथ जप्त कागजो की जांच किया जा रहा है. उसके वाद विधि सम्मत कारवाई किया जायेगा|
ये भी पढ़े …
राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाने बाले अधूरे पड़े संपर्क पथ के लिए बैठक|
राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाने बाले अधूरे पड़े संपर्क पथ के लिए बैठक|
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क