BIHAR NEWS : केंद्र एवं राज्य सरकार का विकास कार्य देख कर बौखला गई विपक्षी पार्टी अनाप शनाप बयानबाजी करता है : लखेंदर पासवान

 

भाजपा कार्यालय में छठ पूजा का प्रसाद वितरण समरोह को संबोधित करते पातेपुर विधायक : लखीन्द्र पासवान|

सत्यम ग्राम न्यूज़ .पातेपुर / वैशाली : पातेपुर स्थित भाजपा कार्यालय में महा पर्व छठ पूजा के समापन के बाद रविवार को भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान के द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजबलाल साह, उमेश कुमार विभु, नगर मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, युवा मोर्चा पुर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार राय उर्फ टाइगर, विधायक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, रामकुमार कुशवाहा, आदि के साथ ही भारी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक लखेंदर पासवान ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुरे देश में चौतरफा विकास सभी जाती समुदाय वर्ग के लोगों के लिए हो रहा है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो या आयुष्मान कार्ड एवं गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन आदि का लाभ सभी समुदाय एवं जाति वर्ग के लोग उठा रहे हैं।

वहीं राज्य की नीतीश कुमार के नेतृत्व की एनडीए सरकार विकास के लिए चौतरफा कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि इसी का नतीजा है कि विपक्षियों यह विकास कार्य पच नहीं रहा है । केंद्र एवं राज्य सरकार का विकास देख कर बौखलाई विपक्षी अनाप शनाप बयानबाजी करती रहती है।

उन्होंने कहा कि पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चौतरफा विकास कार्य केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद एवं मेरे द्वारा किया गया है । उन्होंने कहा की 2019 के विधानसभा चुनाव में वह जितने वोट से जीते थे उससे दो गुने वोटों से 2025 का विधानसभा चुनाव वह जितेंगे लोकसभा चुनाव में भी जनता ने पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में विपक्षियों को सबक सिखा ही दीया है।

ये भी पढ़े …

RAJAPAKAR : अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के नीचे बनाई गई खिचड़ी आखिर क्यों ?

RAJAPAKAR : अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के नीचे बनाई गई खिचड़ी आखिर क्यों ?

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief