
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रीप्रकाश उपाध्याय ने प्रेस को जारी पत्र में बताया है कि 23 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा|
प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों एवं आम लोगों प्रखंडवासियों को इस आशय की सूचना देकर रक्तदान शिविर में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। रक्तदान को महादान बताते हुए शिविर में भाग लेकर पुण्य के भागी बने क्योंकि आपके द्वारा रक्तदान करने से किसी की जान बचाई जा सकती है।
ये भी पढ़े …
VAISHALI NEWS : अभिनंदन सहनी ने राष्ट्रीय मछुआरा आयोग के गठन की उठाई मांग |
VAISHALI NEWS : अभिनंदन सहनी ने राष्ट्रीय मछुआरा आयोग के गठन की उठाई मांग |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली