BIHAR NEWS : तिरहुत स्नातक विधान परिषद के प्रत्याशी के द्वारा आयोजित किया गया मतदाता आशीर्वाद समारोह|

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर/ वैशाली  :  तिरहुत स्नातक विधान परिषद उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी राकेश रोशन द्वारा शनिवार को स्थानीय केसीआई  विद्यालय के सभागार में मतदाता आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर अनेक स्नातक मतदाता उपस्थित हुए।समारोह को संबोधित करते हुए प्रत्याशी राकेश रौशन ने कहा कि आप सभी युवा स्नातक मतदाताओं का जोश एवं जुनून बता रहा है कि वैशाली का लाल राकेश रौशन आप सभी के मेहनत पर खरा उतरेगा।

पूरे निर्वाचन क्षेत्र में लोगों में काफी उत्साह है कि वैशाली के लाल को एक बार मौका जरूर मिलेगा। आप सभी मतदाता बैलेट पेपर के क्रमांक 11 पर अपने प्रत्याशी को प्रथम वरीयता का वोट  देने का कार्य करेंगे। पिछले 24 सालों में तिरहुत  स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। एक भी विकास का कार्य नहीं हुआ है। पढ़े लिखे युवा स्नातक बेरोजगार भटक रहे हैं। लेकिन आज तक विधान परिषद में उनकी समस्या को किसी ने उठाने का काम नहीं किया।

बाहरी लोगों को क्षेत्र के चुनाव में मौका दिया गया है जिन्हें धरातल पर युवा स्नातक मतदाताओं की समस्या कोई जानकारी नहीं है वे जीत कर जाएंगे तो अगले चुनाव में ही  नजर आएंगे आप सभी एक बार मौका दें वैशाली का लाल विधान परिषद की बैठक को छोड़कर बाकी दिन स्नातक क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं के बीच रहेगा और आप सबों की एक-एक समस्याओं को विधान परिषद में उठाने का कार्य करेगा।

वहीं उन्होंने कहा कि जो हमारे मतदाता है वही कार्यकर्ता भी हैं जनता  समझ चुकी है बाहरी उम्मीदवार को बर्दाश्त नहीं करेगी यह लड़ाई अब सीधी हो गई है डेढ़ लाख मतदाता प्रणाम बनाम जनता के बीच की लड़ाई होगी मैं हारू या जीतू तिरहुत के बच्चे-बच्चे का ऋणी  रहूंगा जाति धर्म से   उपर उठकर कार्य करूंगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग प्रसाद सिंह ने की व संचालन एसपी सिंह ने किया।

मौके पर अनेक युवा स्नातक मतदाता शामिल हुए जिसमें अशोक सिंह अजीत सिंह आनंद कुमार गोलू मुखिया मनोज कुमार सिंह अजय मालाकार डॉक्टर इंद्र भूषण ठाकुर गुड्डू सिंह बबलू गुप्ता सुबोध सिंह गणेश प्रसाद सिंह अभिषेक कुमार अजय यादव विमल ठाकुर जितेंद्र चौधरी सुनील कुमार सिंह रंजीत कुमार सिंह अरविंद सिंह सहित अनेक लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़े …

BIHAR NEWS : जदयू नेत्री डॉ.आसमा प्रवीण द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन एक छलावा : रविंदर सहनी |

BIHAR NEWS : जदयू नेत्री डॉ.आसमा प्रवीण द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन एक छलावा : रविंदर सहनी |

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली