BIHAR NEWS : अतिक्रमित भूमि पर चला डबल बुलडोजर ,तीन तल्ला भवन समेत अन्य मकान हुआ जमीदोज |

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां /वैशाली। बिहार में भी अतिक्रमण से  मुक्ति के लिए  वैशाली जिले के चेहरा कलां प्रखंड क्षेत्र अख्तियारपुर सेहान गाँव में भी चला डबल बुलडोजर। जहाँ एसडीएम महुआ, बीडीओ, सीओ, थाना अध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर ललन प्रसाद सिंह, समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी समेत शस्त्र बल एवं चौकीदार अतिक्रमण मुक्ति स्थल पर उपस्थित थे।

एसडीएम महुआ किसलय कुशवाहा, बीडीओ बिनोद कुमार, अंचलाधिकारी पुनम भारती, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ,कटहरा थाना अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, सब इंस्पेक्टर ललन प्रसाद सिंह, समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी, शस्त्र बलों एवं चौकीदार के साथ सोमवार को कोर्ट के आदेशानुसार सेहान गाँव पहुंचे।पदाधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को समय दिया यथाशीघ्र अपनी सारी सामाग्री निकाले। जैसे ही बुलडोजर आते ही मकान पर कार्रवाई शुरू कर दिया।

जहाँ सेहान गाँव निवासी शंकर पासवान, सकिन्द्र पासवान, हरेराम साह, मनोज साह द्वारा खाता संख्या 749 , खेसरा संख्या 2255 रकवा 1.36 डी बिहार सरकार की अधिक्रमित भूमि को खाली करने को आदेश मिलते ही सारे पदाधिकारी पुरी तरह एक्शन में आ गये। पहले बुलडोजर आते ही हरेराम साह एवं मनोज साह के मकान पर चला ध्वस्त कर दिया गया। शंकर पासवान की तिनमंजीला मकान पर बुलडोजर एक्शन आ गया है। इसके साथ ही मनोज साह के खपरैलनुमा मकान को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया। पुनः दुसरा बुलडोजर भी आ गया‌। एक साथ दोनों बुलडोजर एक्शन में आयी और मकान को ध्वस्त करना शुरू दिया।

मालुम हो कि सेहान गाँव निवासी रंजीत साह द्वारा अतिक्रमण मुक्ति कराने के लिए न्यायालय में चला गया। जिसके आलोक में न्यायालय द्वारा शंकर पासवान, सकिन्द्र पासवान, हरेराम साह, मनोज साह को कई नोटिस जारी किया गया था। अंत में अतिक्रमण मुक्ति करने का आदेश न्यायालय द्वारा जारी कर दिया गया।

इस मामले में चेहराकलां अंचलाधिकारी पुनम भारती ने बतायी कि न्यायालय के निर्देशानुसार अतिक्रमण मुक्ति कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने आगे बतायी कि जिला समार्हता, एसडीएम महुआ किसलय कुशवाहा के आदेशानुसार बिहार सरकार की किसी भी प्रकार की अधिक्रमित भूमि को स्वयं खाली कर दिया जाय। अन्यथा नहीं खाली करने पर सरकारी नियमानुसार खाली कराने जो खर्च लगेगा।

वह भी अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जायेगा। जबकि अतिक्रमणकारी ने अपनी व्याथा सुनाते हुए कहा कि कड़ाके की ठंडी में खुले आसमान ही हमलोगों का आशियाना रह गया है।

ये भी पढ़े …

VAISHALI NEWS : राष्ट्रीय सेवा योजना के तहद जागो ग्राहक जागो कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

VAISHALI NEWS : राष्ट्रीय सेवा योजना के तहद जागो ग्राहक जागो कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief