VAISHALI NEWS : नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी के बाद शपथ।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मंगलवार को नशामुक्ति दिवस व संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता व वरीय शिक्षक अमरेश कुमार राय के नेतृत्व में नशा मुक्ति दिवस के मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी व मानव श्रृंखला का आयोजित की गई।

नशा मुक्ति के पक्ष में नारा लगाते हुए विद्यालय प्रांगण से प्रखंड भवन तक लोगों को नशा मुक्ति के खिलाफ विभिन्न नारे हम सब का एक ही नारा नशा मुक्त हो जीवन हमारा, जन-जन की एक ही नारा नशा मुक्त हो।

देश हमारा ,कुछ पल का नशा सारी उम्र की सजा, जो करेगा नशा उसका होगा दुर्दशा, नशे की आदत देगी मौत को दावत, छोड़ो नशा और शराब न करो जीवन बर्बाद, नशे की मार बर्बाद करे खुशी परिवार, देश को बचाना है नशे को बंद कराना है सहित विभिन्न नारे लगाते हुए को नशा मुक्ति को लेकर जागरुक करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई।

वहीं सामाजिक विज्ञान के शिक्षक राजकुमार रवि सहित अन्य शिक्षकों द्वारा बच्चों को अपने संबोधन में संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताया। शिक्षक अमरेश कुमार राय ने अपने संबोधन में बताया कि नशा मुक्ति से शारीरिक आर्थिक तथा सामाजिक तीनों रूपों में क्षति होती है।

बच्चों ने नशा मुक्त भारत बनाने का शपथ ली। शिक्षक प्रवीण कुमार विनोद कुमार शबनम खानम दिनेश प्रसाद सिंह कुमारी पल्लवी प्रीति कुमारी रूपा कुमारी आदि  ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया।

यें भी पढ़े…

राजापाकर : शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | – SATYAM GRAM NEWS

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-शराब-धंधेबाज-को/11/2024/25/20/23/18/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली