RAJAPAKAR : एक पैक्स अध्यक्ष बदले, बचे सभी पैक्स अध्यक्ष अपने पद पर रहे बरकरार |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। सोमवार को 12 पैक्स अध्यक्षों के चुनाव में पूर्व के 11 पैक्सों के अध्यक्षों ने बाजी मारी। वही लगुरांव बिलंदपुर पंचायत में पूर्व पैक्स  अध्यक्ष रेखा सिंह की जगह जीतेंद्र कुमार मुकुल को जीत मिली। नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत से पूर्व पैक्स  अध्यक्ष प्रशांत कुमार अंशु विजयी घोषित किए गए |

राजापाकर दक्षिणी पंचायत से पूर्व पैक्स अध्यक्ष जयपत प्रसाद सिंह विजयी घोषित किए गए बेरई पंचायत से पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार विजय घोषित किए गए। भलुई पंचायत से पूर्व पैक्स  अध्यक्षा कामायनी कुमारी को जीत मिली। मीरपुर पताढ पैक्स  से पूर्व पैक्स अध्यक्ष शंभू कुमार शर्मा विजय घोषित किए गए बैकुंठपुर पंचायत से लगातार 1985 से पैक्स चुनाव जीत रहे प्रमोद शर्मा के पुत्र अविनाश रंजन उर्फ ज्योति कुमार विजयी घोषित किए गए राजापाकर उत्तरी पंचायत से पूर्व पैक्स अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह विजयी घोषित किए गए।

रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत से पूर्व पैक्स अध्यक्ष रविरंजन शर्मा विजयी घोषित किए गए। विशुनपुर बलभद उर्फ़ गौसपुर बरियारपुर पंचायत से पूर्व पैक्स अध्यक्ष रमेश राय विजयी घोषित किए गए। राजापाकर दक्षिणी पंचायत से पूर्व पैक्स  अध्यक्ष जयपत प्रसाद सिंह विजयी घोषित किए गए।जाफरपट्टी पंचायत से पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह ने कांटे की टक्कर में पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी चंदन कुमार को 72 मतों से पराजित किया। मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुए |

भलुई कॉलेज राजापाकर के परिसर में मतगणना कराई गई थी। जिसमें सुरक्षा बलों की भारी व्यवस्था थी। मतगणना कार्यक्रम में ऑब्जर्वर  मोहम्मद तौहीद आलम कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग मुजफ्फरपुर मौके पर मौजूद थे।वहीं मतगणना कार्य में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडियो आनंद प्रकाश सहित बीपीआरओ सत्यनारायण सिंह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निहारिका आरो जूली कुमारी थानाध्यक्ष राजापाकर वीणा कुमारी सहित दर्जनों सुरक्षा बल मौके पर मौजूद दिखे। वहीं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पैक्स  अध्यक्ष के विजयी प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपे।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : पैक्स चुनाव में लगभग 65 प्रतिशत मत पड़े मतदान शांति पूर्वक संपन्न|

 

राजापाकर : पैक्स चुनाव में लगभग 65 प्रतिशत मत पड़े मतदान शांति पूर्वक संपन्न

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली