सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : ई० किसान भवन राजापाकर के सभागार में मंगलवार को प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने की । बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृषि समन्वयक तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष आत्मा अध्यक्ष एवं सभी खुदरा उर्वरक विक्रेता उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर राम ने खुदरा उर्वरक विक्रेता को निर्देशित करते हुए कहा कि उर्वरक के बोरे पर अंकित मूल्य के आधार पर ही उर्वरक की बिक्री करें। जो खुदरा उर्वरक विक्रेता बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि जो खुदरा विक्रेता के द्वारा अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री करने की शिकायत मिलेगी उन पर शख्त से शख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया द्वारा ई० किसान भवन में संसाधनों की कमी के सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस विषय में वरीय पदाधिकारी को लिखकर दिया जा चुका है और उनकी तरफ से आवंटन आने पर संसाधन मुहैया करने का आश्वासन दिया गया है । वहीं यूरिया की उपलब्धता पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यूरिया की कमी नहीं है यूरिया प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर राम, आत्मा अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बिपिन कुमार, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल एटीएम सलोनी कुमारी कृषि समन्वयक संजय कुमार दीपक कुमार सुबोध कुमार वीरेंद्र कुमार बिपिन कुमार विजय कुमार सहकारिता पदाधिकारी अनामिका कुमारी लेखापाल नितेश कुमार खुदरा उर्वरक विक्रेताओं में मनोज कुमार बिजली कुमार रामदयालु सिंह सुजीत कुमार धर्मेंद्र कुमार हरि नारायण राय नगीना सिंह मुकेश कुमार अशोक राय आदि उपस्थित हुए।
ये भी पढ़े …
VAISHALI NEWS : वेरोजगार के लिए सुनहरा मौका होगा;रोजगार सह मार्ग दर्शन मेला का होगा आयोजन।
VAISHALI NEWS : वेरोजगार के लिए सुनहरा मौका होगा;रोजगार सह मार्ग दर्शन मेला का होगा आयोजन।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली