सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत खेल मैदान बनाए जाने को लेकर उद्घाटन किया गया मनरेगा योजना से खेल मैदान का निर्माण कराए जाएंगे। गुरुवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के खेल मैदान पर मुख्यमंत्री द्वारा रिमोट से उदघाटन कराया गया।
वहीं स्थानीय स्तर पर आज प्रखंड प्रमुख ललिता देवी मुखिया सरिता पटेल मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रीना सिंह पंसस तपसी प्रसाद सिंह द्वारा खेल मैदान का फीता काटकर उदघाटन किया गया। इस खेल मैदान में वालीबाल बास्केटबाल बैडमिंटन रनिंग ट्रेक आदि बनाए जाने के लिए स्थान चिन्हित किए गए। अन्य खेलों के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके पूर्व परिसर में स्थापित पूर्व विधायक बच्चन शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल पी आर एस मोहम्मद मोसीम बी एफ टी नीतीश कुमार विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार वरीय शिक्षक केशवनारायण राय जगन्नाथ राय उर्फ बाबा राजेश राम लालमुनी समाजसेवी अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़े …
पातेपुर : खेल मैदान में विभिन्न खेलों के लिए स्थान किये गये चिह्नित।
पातेपुर : खेल मैदान में विभिन्न खेलों के लिए स्थान किये गये चिह्नित।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली