राजापाकर : सीएचसी में हुई 34 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच |

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत 34 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस के उपाध्यक्ष ने बताया कि महीने के 9 एवं 21 तारीख को यह शिविर स्वास्थ्य केंद्र में लगाए जाते हैं।

इसमें गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाए जाते हैं। शनिवार को आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच डॉ एस के उपाध्यक्ष व डॉक्टर श्यामबाबू सिंह द्वारा की गई। इसमें हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांच किए गए। खाने के लिए कैल्शियम आयरन विटामिन बी कांप्लेक्स की गोलियां दी गई। पौष्टिक आहार में उन्हें हरी शाक सब्जी फल दूध अंडे मछली आदि खाने की सलाह दी गई।

गर्भवती महिलाओं को कहा गया कि वे प्रसव अपने किसी नजदीकी सरकारी अस्पताल में ही करवाएं।जिससे जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ्य होंगे शिविर के संचालन में एएनएम प्रमिला हेमा किरण अर्चना सरिता रीना आदि ने सहयोग किया।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : पशु को एसएसबीक्यू बीमारी से बचाव के लिये टीकाकरण |

राजापाकर : पशु को एसएसबीक्यू बीमारी से बचाव के लिये टीकाकरण |

रिपोर्ट : प्रकाश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली