सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। उक्रमित मध्य विद्यालय भाथादासी के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के सेवानिवृत पूर्व शिक्षक स्वर्गीय बांकेलाल राय के निधन पर विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार एवं संचालन वरीय शिक्षक संजय कुमार ने किया।
शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि बांके बाबू सरल स्वभाव मिलनसार कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे। उनके पढ़ाए गए अनेक छात्र विभिन्न विद्यालयों संस्थानों मे उच्च पद पर कार्यरत हैं।मौके पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर में उनके तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि दी।
शोक व्यक्त करने वालों शिक्षक शिक्षिकाओं में संजय कुमार कैलाश सिंह रामसागर पासवान सुनील कुमार सुधाकर सुशीला कुमारी सीमा कुमारी अनामिका कुमारी सहित अनेक शिक्षक शिक्षिका शामिल हुए। वही मौके पर विद्यालय के सभी छात्र छात्रा व ग्रामीण भी उपस्थित हुए।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : पशु को एसएसबीक्यू बीमारी से बचाव के लिये टीकाकरण |
राजापाकर : पशु को एसएसबीक्यू बीमारी से बचाव के लिये टीकाकरण |
रिपोर्ट : प्रकाश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली