RAJAPAKAR : राजद महिला प्रकोष्ठ ने चलाया सदस्यता अभियान।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा ने रविवार को राजापाकर उत्तरी पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया। राजद जिला महिला सेल की अध्यक्षा सुचित्रा चौधरी व राजद के प्रदेश सचिव तपसी प्रसाद सिंह द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित सामुदायिक भवन परिसर में सदस्यता महाअभियान चलाया गया।

जिसमें दर्जनों महिला पुरुषों को सदस्यता शुल्क 10 रुपए लेकर पार्टी के सदस्य बनाए गए।वही राजद नेत्री द्वारा महिलाओं को बताया गया कि पार्टी द्वारा आगामी चुनाव में सरकार बनने पर माय-बहिन मान योजना के तहत प्रत्येक महिला के खाते में 2500 रुपए भेजे जाएंगे और पांच के बदले 10 किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट दिए जाएंगे। आप सभी माय बहिन आगामी विधानसभा चुनाव में राजद को भारी बहुमत से जीताकर सरकार बनाने अपना योगदान दें।

इस सदस्यता अभियान में अनीता देवी सुंदरी देवी रिंकू देवी मीता देवी लालपरी देवी रघुनाथ राय चंदू राय बासुदेव राय जगदीश राय सुरेश राय सतीश कुमार मिथिलेश कुमार मंजय कुमार सहित दर्जनों महिला पुरुषों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। मौके पर पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार सहित अनेक राजद कार्यकर्ता उपस्थित हुए वहीं महिला जिलाध्यक्षा ने बताया कि पूरे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे।

ये भी पढ़े …

ग़ोरौल : क्लब के अध्यक्ष ने गरीबों असहाय के बीच वितरित किये 200 कम्बल |

ग़ोरौल : क्लब के अध्यक्ष ने गरीबों असहाय के बीच वितरित किये 200 कम्बल |

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली