
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र में नीलगाय के आतंक के कारण किसानों की खेती पर संकट के बादल मंडराने आने लगे हैं महंगे खाद बीज लगाकर जब फसल बर्बाद होता है तो किसानों के लिए कष्ट होता है। अभी रवी का मौसम है किसान कड़ी मेहनत से रवि फसल में पानी खाद देकर हरे-भरे फसल को तैयार कर रहे हैं परंतु नीलगाय फसलों को चट कर जाते हैं।
जिससे किसानों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा किसान अनिल कुमार राम ललित सिंह रणवीर सिंह मिथिलेश सिंह नवल किशोर सिंह सहित अनेक किसानों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में नीलगाय की संख्या बढ़ने लगी है और फसलों को बर्बाद कर रही है। जिससे किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा साबित हो रहा है। फसलों की रक्षा की जाए और उसे विस्थापन की जाय नहीं तो हम किसान सड़कों पर आंदोलन करने को विवश होंगे।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर क्षोभ।
राजापाकर : पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर क्षोभ।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली