गोरौल : स्टेशन से उत्तर रेलवे गुमटी संख्या 21 को बंद करने का निर्णय से ग्रामीण आक्रोश |

डीआरएम को ज्ञापन सौंपते हुए जिला पार्षद रूबी कुमारी  

सत्यम ग्राम न्यूज़, गोरौल : हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के गोरौल स्टेशन से उत्तर रेलवे गुमटी संख्या 21को बंद करने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया था, जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. आम जन की समस्या को देखते ही जिला पार्षद रूबी कुमारी ने डीआरएम से भेंट कर ज्ञापन सौंपा |डीआरएम से  अनुरोध करते हुए  बताई है कि यह गुमटी स्टेशन से करीब है और गुमटी के दोनों तरफ घनी आवादी है. अगर इस गुमटी को बन्द कर दिया जाता है तो लोगो को काफी परेशानी होगी|

यहां तक की विद्यालय आने जाने वाले बच्चों को लगभग 2 किलो मीटर की दूरी तय करना होगा . यदि इसे बंद करना ही है तो फ्लाई ओवर बृज का निर्माण कराया जाए. जिला पार्षद ने बताई कि डीआरएम ने आश्वासन दिया है कि गुमटी को बंद करने से पहले लाइट ओवर बृज का निर्माण कराया जायेगा जिससे लोगों को सुविधा हो सकेगी|

ये भी पढ़े …

गोरौल : हजारो लीटर देशी शराब पुलिस ने किया नष्ट, भठ्ठी भी हुआ ध्वस्त |

गोरौल : हजारो लीटर देशी शराब पुलिस ने किया नष्ट, भठ्ठी भी हुआ ध्वस्त |

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

ये भी देखे  …

https://www.facebook.com/share/v/18AoiXy1eQ/

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR