पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री ने मौना वाया नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का किया निरीक्षण।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,०६ जनवरी २०२५ ,पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के चकगुलामुद्दीन पंचायत अंतर्गत मौना वाया नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का निरीक्षण किया। इस नदी की उड़ाही और ल‍िंक चैनल निर्माण कार्य की जानकारी ली। वही ल‍िंंक चैनल में पानी को देख सीएम काफी प्रसन्न हुए एवं डीएम को निर्देश दिया कि अपने समक्ष आज ही नए ल‍िंंक चैनल को चालू करा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स‍िंचित क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में जल संसाधन विभाग द्वारा मृत नदियों को पुनर्जीवित करने पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह वाया नदी पूर्वी चम्पारण के केसरिया प्रखंड से निकल कर बेगूसराय के तेघरा प्रखंड में गंगा से मिलती है जिसकी कुल लंबाई 212-80 की0 मीटर है ।

जो वैशाली जिले में इसकी कुल लंबाई 93.116 कि0 मीटर है जो आठ प्रखंडों यथा वैशाली , पटेढ़ी बेलसर , भगवानपुर , महुआ , जन्दाहा , सहदेई बुजुर्ग एवं महनार से गुजरती है । नदी में गाद भर जाने से इस आठ प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति गंभीर समस्या के रूप में उतपन्न होती है|

ये भी पढ़े …

पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जलकुंभी से निर्मित टोपी किया गया भेंट |

 

पटेढ़ी बेलसर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जलकुंभी से निर्मित टोपी किया गया भेंट |

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR