सत्यम ग्राम न्यूज़,पटेढ़ी बेलसर : बेलसर थाना क्षेत्र चकगुलामुद्दीन पंचायत के मौना चौक के निकट से बेलसर पुलिस एवं उत्पाद विभाग के सहयोग से बेलसर पुलिस ने मौना चौक के पास से एक पिकअप वैन पर लोड लगभग 105 कार्टन ऑपसर चोआइस के टेट्रा पैक फ्रूटी विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी धंधेबाज गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल हो गये। पुलिस इस मामले में धंधेबाजों की पहचान कर गाड़ी के मालिक एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।लालगंज डीएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि सोमवार के करीब 10 बजे दिन में बेलसर पुलिस को सूचना मिली थी कि मौना चौक के पास पिकअप वैन से शराब की खेप आ रही है।
पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताया गया कि पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी धंधेबाज एवं चालक भागने में सफल हो गये। पुलिस ने पिकअप वैन की तलाशी ली तो उस पर शराब के कार्टन लोड थे।एवं ऊपर से नारियल का रस्सी से ढंका हुआ था पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया।
बताया गया कि पिकअप गाड़ी से 105 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब की कीमत स्थानीय बाजार में लगभग पांच लाख रुपये बतायी गयी है। इस मामले में पुलिस गाड़ी के चालक तथा मालिक की पहचान करने के साथ ही स्थानीय चौकीदार एवं मानवीय सूचना के आधार पर धंधेबाजों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।
ये भी पढ़े …
बरांटी : सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ व्यक्ति की मौत।
बरांटी : सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ व्यक्ति की मौत।