बाइक और स्कॉर्पियो की आमने सामने की टककर में एक व्यक्ति घायल

सत्यम ग्राम न्यूज़, पटेढ़ी बेलसर :  वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के लालगंज फकुली मुख्य मार्ग के मौना पुल वाया नदी के निकट बाइक एवं स्कार्पियो  के आमने-सामने टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायलों की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी शिवजी महतो के पुत्र रमेश महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार की करीब दस बजे दिन में रमेश महतो अपने बहन के घर चुरा तिल लेकर अपने बहन के घर जा रहा था कि मौना वाया नदी पुल के निकट मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहा स्कार्पियो ने धक्का मार दिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

रमेश महतो को भी गंभीर चोटें आई है। टक्कर की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े व घायलों को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर पहुंचाया।जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया । वही बेलसर पुलिस ने स्कार्पियो एवं वाइक को जब्त कर थाने ले आई ।

यें भी पढ़े…

लोगों ने मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-प्रखंड-में-लोगो/01/2025/14/19/28/24/satyamgramnewsrajapakar1/

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR