सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : थाना परिसर में ग्रामीण चिकित्सा कल्याण विकास संस्थान द्वारा सोमवार को नशा छोड़ो जिंदगी से नाता जोड़ो अभियान के तहत शपथ व संकल्प दिलाए गए। इस अभियान का उदघाटन राजापाकर थाना के अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल ने की।
अभियान की अध्यक्षता राजापाकर उत्तरी की विकास मित्र सरिता देवी ने की जबकि संचालन संस्थान के कोषाध्यक्ष डॉ विमला कुमारी ने किया। ग्रामीण चिकित्सा कल्याण विकास संस्थान के सचिव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को नशा से दूर रहने की सलाह दी उन्होंने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है इसलिए इससे दूर रहने में ही भलाई है।
अंत में अपर थानाध्यक्ष द्वारा लोगों को शपथ व संकल्प दिलाई गई। इस अवसर पर दामोदर सिंह परमानंद जी अशोक कुमार मीना देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |
राजापाकर : पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली