राजापाकर : सावित्रीबाई फुले के नाम पर छात्रावास होना सराहनीय कदम:अजय मालाकार|

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। माली मालाकार कल्याण समिति के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय मालाकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति बालिका छात्रावास योजना का नाम देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के नाम करने पर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक कदम है। बिहार के सभी 38 जिलों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास योजना की स्वीकृति सावित्रीबाई फुले के नाम करने की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इससे बिहार बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनेगा। एससी एसटी की बालिकाओं के उच्च शिक्षा के प्रोत्साहन एवं उनके सशक्तिकरण के लिए यह निर्णय बिहार सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है।

सावित्रीबाई फुले के सम्मान में बिहार सरकार के यह निर्णय स्वागतयोग्य है। बिहार माली मालाकार कल्याण समिति संगठन के तमाम लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : सीएचसी में तेईस गर्भवती महिलाओं की जांच कर दी गई दवाएं ।

राजापाकर : सीएचसी में तेईस गर्भवती महिलाओं की जांच कर दी गई दवाएं ।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली