सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर( वैशाली) । भाजपा की प्रखंड कमिटी द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के बेरई पंचायत के अंतर्गत भोजपट्टी गांव में किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष माधवी सिंह ने की।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में संविधान संशोधन का शतक पूरा किया गया। लेकिन अभी कांग्रेस के लोग भाजपा पर संविधान बदलने की बाते करते है जो सरासर गलत मानसिकता को उजागर करता है।
जिन्होंने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कलंकित किया। वह आज संविधान का पाठ पढा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर को विरोध करने वाले कांग्रेस आज संविधान की दुहाई दे रहा है। भाजपा सभी वर्गों के गरीब कल्याण की योजनाओं को लगातार बढावा देने का काम कर रही है। कार्यक्रम को मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार ओंकारनाथ झा जटेश्वर झा यदुनंदन पासवान सुबोध कुमार आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
ये भी पढ़े …
RAJAPAKAR : छह दिवसीय बाबा कारिख पूजनोत्सव सम्पन्न ।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief