चेहराकला : कुर्मी एकता रैली को सफल बनाने के उदेश्य से चैपैठ में कुर्मी समुदायक की बैठक हुआ आयोजित |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,चेहराकलां, वैशाली। आगामी 19 फरवरी को मिलर हाई स्कूल पटना में कुर्मी एकता रैली की सफलता को लेकर चेहराकलां प्रखण्ड क्षेत्र के चपैठ गाँव स्थित समाजसेवी अनील प्रसाद सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि सारण जिले के अमनौर विधायक मन्टु सिंह थे। जिसकी अध्यक्षता हरिश्चंद्र प्रसाद सिंह एवं मंच संचालन अनील प्रसाद सिंह ने की।

मुख्य अतिथि विधायक मन्टु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अगामी 19 फरवरी को आयोजित कुर्मी एकता रैली की सफलता के लिए एकजुटता के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित किया जाये और संगठन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दे ताकि कुर्मी एकता रैली का ऐतिहासिक सफलता मिल सके। समाज के लोगों के बीच सर्व प्रथम बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित बनाये।

ताकि हमारे समाज के बच्चे किसी भी क्षेत्र में अपना नाम रौशन करने से वंचित नहीं रहे। हमारे समाज के गरीब से गरीब तबके के बच्चे क्यों न हो, चाहे तकनीकी शिक्षा , खेल, कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में समाज के बच्चे अब्बल आने के लिए प्रेरित किया जाये। इस मौके पर अमरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, बलिराम सिंह, मनोहर सिंह, सुजीत कुमार, मोहन राय, कुमोद सिंह, रविन्द्र सिंह, डॉ बिनोद सिंह, जगदीश सिंह, राजकिशोर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, फुल बाबु, संजय कुमार, जीतेन्द्र कुमार, कृष्णा सिंह, अम्बिका प्रसाद सिंह, सिकन्दर सिंह, पप्पु सिंह, सुनील कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़े …

BIHAR NEWS:पुलिस ने105 कार्टून शराब लदे ट्रक को किया जप्त, अँधेरे का फयादा उठा चालक, खलासी फरहार |

BIHAR NEWS:पुलिस ने105 कार्टून शराब लदे ट्रक को किया जप्त, अँधेरे का फयादा उठा चालक, खलासी फरहार |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief