BIHAR NEWS:पुलिस ने105 कार्टून शराब लदे ट्रक को किया जप्त, अँधेरे का फयादा उठा चालक, खलासी फरहार |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , बेलसर : बेलसर पुलिस ने बेलसर थाना क्षेत्र के सिहमाकंठ गांव से एक सरकारी विद्यालय के पास से रात्रि के करीब दो बजे एक नया लाल रंग के ट्रक पर लोड लाखो रुपये की शराब जब्त की है । पुलिस के कार्रवाई को देख ट्रक ड्राइवर और उसमें सवार तस्कर रात्रि का फायदा उठाते हुए घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहे ।

फिलहाल पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई । पुलिस के मुताबिक 105 कार्टन शराब जब्त किया गया है । जिसकी अनुमानित कीमत 20 बीस लाख रुपये है । शराब कहा से किसके कहने पर यहां लाई गई थी , इसकी भी पड़ताल जारी है । पुलिस ने शराब लदी जिस ट्रक को पकड़ा है वो बिहार नम्बर बीआर 01जी पी 1467 नम्बर की है ।

कयास लगया जा रहा है कि शराब तस्कर हरियाणा से शराब तस्करी कर सिहमाकंठ गांव में खपाने की फिराक में जुटे थे ।दअरसल बेलसर थाना की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मुखबिर के द्वारा प्राप्त हुई थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर सिहमाकंठ गांव में पहुँचे हुये थे । इस सूचना के बाद गुरुवार की देर रात को बेलसर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए लालगंज और बेलसर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया ।

इस दौरान एक ट्रक को रोका गया । जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसके ऊपर से फलास्टिक के बोरी के नीचे छुपाकर रखे बड़ी मात्रा में शराब पाया गया । पुलिस की कार्रवाई देख शराब तस्कर और ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए । पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए शराब को जब्त का लिया और ट्रक को थाने ले आई ।

ट्रक से 105 कार्टन एटपीएम अंग्रेजी शराब मिली । जब्त शराब 918 लीटर से अधिक है । जब्त ट्रक के नंबर के आधार चालक व मालिक की तलाश की जा रही है। इसके बाद इन लोगों की गिरफ्तारी के उपरांत शराब के धंधे में शामिल माफिया व धंधेबाजों की तलाश में छापेमारी होगी।जब्त शराब के मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।

ये भी पढ़े …

पटेढ़ी बेलसर : 19 फरवरी को पटना में कुर्मी एकता रैली को सफल बनाने के उदेश्य से कुर्मी समुदायक ने किया बैठक |

पटेढ़ी बेलसर : 19 फरवरी को पटना में कुर्मी एकता रैली को सफल बनाने के उदेश्य से कुर्मी समुदायक ने किया बैठक |

 

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR