सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व मुखिया दीपक सिन्हा के आवासीय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ विजय लाला प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिंहा युवा मोर्चा के अभिषेक उर्फ गोलू जी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंहा नवल कुमार सिंहा जिले के संजीव कुमार श्रीवास्तव रंजीत श्रीवास्तव उमेश श्रीवास्तव जितेंद्र वर्मा अजय वर्मा चंदेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम झंडोत्तोलन के बाद चित्रगुप्त भगवान को माल्यार्पण किया गया और कायस्थ विभूतियां डॉ राजेंद्र प्रसाद सुभाष चंद्र बोस स्वामी विवेकानंद लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद महासभा के संगठनात्मक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर बाकरपुर के सभी गणमान्य लोग व जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए जिनमें सत्यप्रकाश वर्मा आदित्य कुमार सिंहा प्रकाश रंजन विजय वर्मा हीरो राय कृष्णनंदन राय अनिल पंजियार संतोष राय सुभाष राय रंगीला पासवान मंजय कुशवाहा अमर कुमार श्रीवास्तव अविनाश चंद्र सिंहा उज्जवल श्रीवास्तव संजीव श्रीवास्तव और सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर रघुनाथ सिंह आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े …
चेहराकलां : 76वाँ गणतंत्र दिवस पर प्रखंड परिसर में शान से फहराया तिरंगा।
चेहराकलां : 76वाँ गणतंत्र दिवस पर प्रखंड परिसर में शान से फहराया तिरंगा।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief