समस्तीपुर : ह्यूमैनिटी केयर फाउंडेशन का जागरूकता अभियान सह कंबल वितरण समारोह आयोजित |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,समस्तीपुर: जिले के सातनपुर, वार्ड संख्या 6, जामा मस्जिद परिसर में ह्यूमैनिटी केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में जागरूकता अभियान और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।

फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य सेवा भावना को प्रोत्साहित करना और समाज में जरूरतमंदों की सहायता करना है। इसके तहत गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग प्रदान करना, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में मदद करना और उन्हें सशक्त बनाना प्रमुख लक्ष्य हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए। फाउंडेशन के सदस्यों ने इस दौरान लोगों को समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के महत्व के प्रति जागरूक किया।ह्यूमैनिटी केयर फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया है, ताकि समाज के गरीब और असहाय वर्ग की समस्याओं का समाधान हो सके।

ये भी पढ़े …

वैशाली : न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित|

वैशाली : न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित|

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief