सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर। जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सह बैकुंठपुर पंचायत के मुखिया मंजे लाल राय के पिता स्वर्गीय सिपाही राय के निधन के उपरांत उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर विकासील इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी सोनपुर विधायक प्रोफेसर रामानुज प्रसाद महुआ विधायक मुकेश रौशन पूर्व विधायक सह मंत्री शिवचंद्र राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।
लोगों ने स्वर्गीय सिपाही राय के तैल चित्र पर फूल माला चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं मौके पर आयोजित भंडारे में भी भाग लिया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद आरती राय संजीवन राय विनोद कुमार राय रविंद्र राय राजीव रंजन सहित प्रखंड से लेकर जिले के सभी पंचायतों के मुखिया एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
ये भी पढ़े …
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली
Post Views: 148