RAJAPAKAR : संकुल स्तरीय टीएलएम मेला हुआआयोजित |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर के परिसर में गुरुवार को प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी के नेतृत्व में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला  का आयोजन किया गया। मेले में संकुल के पाँचों  विद्यालयों‌ यथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजापाकर उर्दू एनपीएस भाथादासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाथादासी व बसरा व पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर  विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने टीएलएम मेले का प्रदर्शन किया।

वहीं शिक्षकों द्वारा बनाए गए विभिन्न कलाकृतियों को भी मेले में सजाया गया। मौके पर संकुल स्तरीय पांचों विद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित हुए। बच्चों को बताया गया है की सरल से सरल भाषा में कैसे उन्हें शिक्षा दू जा सके ताकि वे सरल भाषा में पढ़ाई कर विद्यालय में अपना अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

इस अवसर पर प्लस टू के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार प्रभात कुमार चौधरी ऋषि देव प्रसाद दिलीप कुमार कोमल वर्मा जितेंद्र कुमार देवानंद दास हरिनंदन कुमार किरण कुमारी बिंदु कुमारी प्रवीण कुमार राजकुमार रवि बिंदेश्वर सिंह दिनेश राय सहित पांचो संकुल के शिक्षक शिक्षिका छात्र मेले में शामिल हुए।

ये भी पढ़े …

बरांटी : बाइक व मोबाईल चोरी मामले में दो युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल|

बरांटी : बाइक व मोबाईल चोरी मामले में दो युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल |

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली