राजापाकर : पशु व मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा‌ पशु बांझपन निवारण शिविर का हुआ आयोजन |

राजापाकर /वैशाली ( सत्यम ग्राम न्यूज़ ) : पशु व मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा‌ शुक्रवार को राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 7 में पशु बांझपन सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक किसान पशुपालक उपस्थित हुए। शिविर का उदघाटन प्रगतिशील किसान सह समाजसेवी अमरनाथ सिंह ने फीता काट कर की।मौके पर राजापाकर पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉक्टर रुचि कुमारी दुल्लहपुर के टीवीओ डॉक्टर अनुराधा कुमारी महुआ टीवीओ डॉक्टर गणेश कृष्ण कुमार मोबाइल वेटरनरी यूनिट के पशु चिकित्सक डॉक्टर अंकिता कुमारी उपस्थित हुईं।

शिविर में किसानों को पशु बांझपन के निदान के परामर्श दिए गए।किसानों को बताया गया कि वे पशुओं को सिर्फ भूसा चोकर के अलावे हर तीन माह पर कृमी नाशक दवा एवं मिनरल मिक्सर पाउडर हमेशा मात्रा के अनुसार देना चाहिए। खाने में हरा चारा जई जनेरा घास आदि का विशेष रूप से प्रयोग करना होगा। तभी भांझपन को हम दूर भगा सकते हैं। शिविर में आए पशुपालकों को उनके जानवरों के विभिन्न रोगों की दवा का भी वितरण किया गया।

शिविर में पशुओ को लेकर पहुंचे पशुपालकों के जानवरों का पशु चिकित्सक द्वारा जांच कर  दवा दी गई। शिविर में विनोद गुप्ता डॉक्टर रामनयन कुमार नीरज कुमार मनोहर कुमार शत्रुघन कुमार बिशंंबर कुमार गणेश राय अभिषेक कुमार प्रेमनाथ राय शिकारी खान सहित अनेक पशुपालक शामिल हुए।

ये भी पढ़े …

बीएमडी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि |

बीएमडी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief