गोरौल : पिरोई दुर्गास्थान के पास शुक्रवार की देर रात एक बड़े कपड़े के प्रतिष्ठान में लगी आग;लाखो के कपड़े अन्य सामग्री जलकर हुआ खाक |

सत्यम ग्राम न्यूज़ गोरौल : थाना के क्षेत्र पिरोई दुर्गास्थान के पास शुक्रवार की देर रात एक बड़े कपड़े के प्रतिष्ठान में आग लग जाने से लाखों रुपये कपड़े के साथ अन्य सामग्री जलकर राख हो गया. दुकानदार मुकेश राय नित्य दिन की तरह प्रतिष्ठान बंद कर उसी भवन में बने ऊपरी तल्ला आवास में चला गया. था|अचानक आग की लपटें दुकान में देख लोगो ने हल्ला किया तबतक पूरा दुकान सहित भवन में आग की लपटें तेज हो गयी|

अगलगी को देख दुकानदार एवं उसकी पत्नी संगीता देवी अपने आपको बचाने के लिये छत से नीचे उतरने की कोशिश की . जो बुरी तरह जख्मी हो गयी. आग बुझाने के लिये गोरौल,भगवानपुर,महुआ से कई दमकल आयी तब जाकर लगी आग पर काबू पाया गया. घटना की जानकारी पर मुखिया प्रमोद कुमार सिंह,ज़िला पार्षद मनोज ठाकुर,उप प्रमुख रोहित कुमार सिंह पहुचकर पीड़ित परिवार से भेंट कर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है|

आग कैसे लगी पता नही चल पाया है. लोगो ने बताया कि यह कपड़ा दुकान क्षेत्र में बड़ा दुकान के नाम से जाना जाता है. क्षति का आकलन किया जा रहा है. हलाकि सरकारी स्तर से कोई भी विभाग के पदाधिकारी उक्त स्थल पर समाचार प्रेषण तक नही पहुचे है.|

ये भी पढ़े …

राजापाकर : दो अंचलकर्मी के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई।

राजापाकर : दो अंचलकर्मी के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR