राजापाकर : उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में टीएलएम मेला हुआ आयोजित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के गोरखनाथ सूर्य देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर के परिसर में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला  का आयोजन किया गया। मेले में संकुल के आठ संकुलाधीन  विद्यालयों व शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालय के वर्ग एक से आठ तक के सभी विषयों के स्व निर्मित टीएलएम मेला  का प्रदर्शन एवं प्रस्तुतिकरण किया । वहीं शिक्षकों द्वारा बनाए गए विभिन्न कलाकृतियों को भी मेला  में सजाया गया।

वही गोरखनाथ सूर्य देव उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्वान शिक्षकों ने सभी टीएलएम का अवलोकन किया और उनमें से पांच श्रेष्ठ का चयन किया गया। प्रथम स्थान आने वाले टीएलएम और शिक्षकों को मुकुल जी द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर बच्चों को बताया गया है की सरल से सरल भाषा में कैसे उनको शिक्षा दी जा सके ताकि वे सरल भाषा में पढ़ाई कर विद्यालय में अपना अच्छा प्रदर्शन कर सके।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : पशु व मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा‌ पशु बांझपन निवारण शिविर का हुआ आयोजन |

राजापाकर : पशु व मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा‌ पशु बांझपन निवारण शिविर का हुआ आयोजन |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief