
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। सरस्वती पूजा में शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर रविवार को पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न चौक चौराहों पर फ्लैग मार्च किया गया।
अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी गौरव कुमार थानाध्यक्ष वीणा कुमारी सहित थाने के सभीएसआई एएसआई सुरक्षा बलों चौकीदारों ने फ्लैग मार्च में भाग लिया।फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय के कुशवाहा चौक शनिचर हाट चौक पोस्ट ऑफिस चौक बजरंगबली चौक हाई स्कूल चौक का भ्रमण किया।
अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा विद्या की देवी है। छात्र-छात्रा व आमजन इसे श्रद्धापूर्वक मनाए। डीजे बजे का प्रयोग नहीं करें। अल्हड़ गीतों का प्रयोग नहीं करें. भक्तिमय गाना बजाए. वही पूजा विसर्जन भी शांतिपूर्ण अपने आसपास के पोखरों में जाकर करें .यदि कोई असामाजिक तत्व कार्य में बाघा डालते हैं तो इसकी सूचना थाना अध्यक्ष और मेरे मोबाइल पर दें।
वैसे अवांछित तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में एसआई रूपेश कुमार जय किशोर सिंह एएसआई अर्जुन मांझी संजीवन पासवान पीटीसी मिथिलेश कुमार महंत लाल पासवान चौकीदारों मे बीपी कुमार रत्नेश पासवान रमेश पासवान कर्पूरी ठाकुर आदि शामिल हुए।
ये भी पढ़े …
चालीस वर्षों से बना रहे है विधा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा।
चालीस वर्षों से बना रहे है विधा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली