चेहराकलां : सुमेरगंज में मूर्ति विषर्जन के दौरान उपजे विवाद में दो क़ो पुलिस ने लिया हिरासत में एक क़ो छोड़ा, एक क़ो बेरहर्मी से की पिटाई। मामला पहुंचा एसडीपीओ के पास जांच के आदेश।

 

पीड़ित के पीठ पर ज़ख्म के निसान

चेहराकला, सत्यम ग्राम न्यूज़ : वैशाली जिले के पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी आई है सामने आपको जानकार कर हैरानी होगी की वैशाली जिले के कटहरा पुलिस की फिर से दबंगई सामने आई है थाना क्षेत्र के सुमेर गंज में सरस्वती माता के प्रतिमा विषर्जन के दौरान दो गुटों में तू तू मय के साथ हाथपाई हो गया था।

किसी ने कटहरा पुलिस सुचना दे दिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच दो युवक क़ो अपने हिरासत में ले थाना के हाजत में बंद कर दिया लेकिन एक क़ो छोड़ दिया गया तथा एक क़ो हाजत से निकाल कर एक रूम में बंद कर बेरहर्मी से पिटाई का ममाला प्रकाश में आया है।

मामला मंगलबार क़ो संध्या 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित बलिराम कुमार  महतो ने बुधवार क़ो महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मिल सारी घटना की जानकारी दिया है एसडीपीओ सूरभ सुमन ने पुलिस इंस्पेक्टर क़ो 24 घंटे के अंदर घटना की जाँच रिपोर्ट देने की बात बताई है। पीड़ित ने बताया है की मेरे साथ सात से आठ पुलिकर्मी ने मिलकर मेरे साथ वेरहमी से मारपीट किया है जिससे मैं गंभीर रूप से जख्मी हो गए है ।

पीड़ित बलिराम कुमार महतो के शरीर पर ज़ख्म के निसान पाया गया है। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वस्थ केंद्र तालसेहान चेहराकला में इलाज किया गया है जख्मी हालत में बुधवार क़ो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने रूसूलपुर फतह पंचायत के मुखिया पति और वार्ड मेम्वर पर भी सड्यंत्र रचकर घटना क़ो अंजाम देने की  आरोप की बात बताई है अब देखना है पीड़ित क़ो न्याय कब तक मिलता है। हलाकि इस संदर्भ में कटहरा थानाध्यक्ष के सर्विस मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन कॉल रिसीव नही किया गया।

ये भी पढ़े…

55 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या।

https://satyamgramnews.in/पटेढ़ी-बेलसर55-वर्षीय-व्यक/02/2025/05/20/12/25/sgngoraul/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief