गोरौल ,सत्यम ग्राम न्यूज़ : गोरौल प्रखंड में विगत कई,दिनों से पीडीएस दुकानदारों के हड़ताल से दुकानों पर ताले लटके है वही उपभोक्ता प्रति दिन अपने कार्ड लेकर खाद्यान लेने आते है और खाली हाथ लौट जा रहे है. फेयर प्राइस डीलर एसोसियशन बिगत 1 फरवरी से हड़ताल पर है. डीलर एसोसियशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह ने बताया की आठ सूत्री मांगो को लेकर हमारे एक साथी अम्बिका यादव भूख हड़ताल पर 20 जनवरी से है|
सरकार और उनके अधिकारी मौन धारण कर रखा है. इसबार डीलर संघ आर पार की लड़ाई पर है. हम सबो का का यह मांग पहले से है. सरकार और उनके मुलाजीम एक वार भी अम्बिका यादव का सुधी नहीं ली है. गोरौल मे 31 हजार 923 कार्डधारी है और कुल 93 पीडिएस दुकाने है. 12 दिन बीत गये, लेकिन अब तक हड़ताल खत्म कराने का सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गयी|
ये भी पढ़े ….
राजापाकर : संत रविदास जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन |