HAJIPUR : मॉर्निंग वॉक के दौरान होमगार्ड जवान घायल;इलाज के दौरान हुईं मौत।

हाजीपुर (सत्यम ग्राम न्यूज़) । बरांटी थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी होमगार्ड के जवान की शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान पीएमसीएच में रविवार को  मौत हो गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरुआ गांव निवासी होमगार्ड के जवान 52 वर्षीय मुसाफिर राय पिता सुदामा राय आठ फरवरी शनिवार की सुबह में बरूआ पेट्रोल पंप के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं मुसाफिर राय सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क पर उन्हें घायलावस्था में देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे एवं इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए। जहां स्थिति गंभीर होने पर पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया जहां आज पटना में इलाज के दौरान मुसाफिर राय की मौत हो गई।

बतातें चलें कि  होमगार्ड के जवान मुसाफिर राय की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी। वे मेडिकल में छुट्टी पर थे और डॉक्टर ने मॉर्निंग वॉक की सलाह दी थी। लेकिन किसे पता था कि मॉर्निंग वॉक से शरीर स्वस्थ होता है लेकिन यह उनकी मौत का कारण बन गया। वह बेहद निर्धन परिवार से आते थे उसके दो पुत्र हैं जो अभी पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं।

वहीं स्थानीय लोगों में अधिवक्ता सुरेश राय विजेंद्र यादव उमेश राय किसान नेता विशेश्वर यादव रामेश्वर राय डॉक्टर गौरी शंकर प्रसाद  ने सरकार से उनके पुत्र को नौकरी देने एवं 10 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़े…

हाजीपुर : युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मौत;फंदे से लटका हुआ शव बरामद।

https://satyamgramnews.in/hajipur-युवक-का-संदिग्ध-परिस्थि/03/2025/09/18/17/16/satyamgramnewsrajapakar1/

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली