चेहराकलां : होली मिलन समारोह में बच्चो नें एक दूसरे क़ो लगाया अबीर ग़ुलाल।

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलाँ : प्रखंड के छौराही चौक स्थित संत एम इंग्लिश पब्लिक स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाया गया।मौके पे उपस्थित स्कूल के डायरेक्टर एम के सुमन ने बच्चे को बताया कि रंगोत्सव पर्व होली के दिन लोग एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाते हैं,जो प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। रंगोत्सव पर्व होली पे अबीर और गुलाल लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।होली,भाईचारे का,अच्छाई पर बुराई का और खुशियों का पर्व है। यह ऐसे समय में आता है जब वसंत ऋतु भी हमारे जीवन में प्रवेश करती है। ऐसे में न केवल माहौल खुशनुमा रहता है, बल्कि मन और आत्मा भी एक नई ऊर्जा से खुद को भर रही होती है। होली की सबसे ख़ास बात इसमें प्रयोग होने वाला रंग है।रंग न केवल हमारी आँखों को आकर्षित करते हैं,बल्कि हमारी आत्मा और मन को भी लुभाते हैं,उसपर भी प्रभाव डालते हैं।

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व बहुत ही गहरा है। रंग हमारे जीवन के हरेक पहलुओं से जुड़ा है और हर रंग कई गहरे अर्थ को प्रदर्शित करता है। रंग हमसे इस कदर जुड़ा हुआ है कि हमारे शरीर के साथ चक्र जो ऊर्जा का स्रोत माने जाते हैं, उनमें भी सात रंग हैं और हमारे शरीर की आभामंडल में भी कई रंग हैं। एक तरह से देखें,तो ये रंग हमारी ऊर्जा का निर्माण करते हैं। इसलिए, यह कहना गलत नहीं होगा कि इन रंगों से का हमारे जीवन पर अद्भुत प्रभाव है और अगर हम अपने आतंरिक रंग के प्रभाव और अर्थ को भूल गए हैं, तो होली के रंग हमें पुनर्जीवित करते हैं। 

होली मिलन समारोह में उपस्थित मनीष जयसवाल,जयप्रकाश कुमार ,नीरज यादव,फरहान राजवी दीपा शर्मा,पूजा ठाकुर,पूनम कुमारी अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी,खुशी कुमारी ,आशिका पासवान, विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चो को होली की शुभकामनाएं दिए।

ये भी पढ़े…

हाजीपुर : युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मौत;फंदे से लटका हुआ शव बरामद।

https://satyamgramnews.in/hajipur-युवक-का-संदिग्ध-परिस्थि/03/2025/09/18/17/16/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief