RAJAPAKAR : पिता के पुण्यस्मृति पर ग्रामीणों के सहयोग से किया सड़क निर्माण, संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन।

पुण्यस्मृति :  ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित सड़क का उद्घाटन करते हुए  स्थानीय ग्रामीण।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। राजापाकर प्रखंड की जाफरपट्टी पंचायत के रामपुर ब्रह्मदास गांव वार्ड नंबर- 15 में स्वर्गीय अशेश्वर साह की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र मयंक मणि ने अपने पिता द्वारा दान दी गई भूमि पर सड़क निर्माण कराकर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया।

इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी और गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।इस कार्य में मयंक मणि जी के साथ उनके प्रमुख सहयोगी रामानंद सिंह ने विशेष योगदान दिया। जिन्होंने हर कदम पर सहयोग देकर इस कार्य को सफल बनाया। इसके अलावा इस कार्य में रामाकांत सिंह, कृष्ण प्रसाद सिंह, रामप्रीत सिंह, रामदयाल साह, बसंत साह, आशा देवी इंदल सिंह, वीरचंद्र सिंह, अर्जुन सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

उद्घाटन समारोह में पंचायत के प्रमुख लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और मयंक मणि जी, श्री रामानंद सिंह जी तथा सभी सहयोगियों के इस समाजसेवी कार्य को प्रेरणादायक बताया।

स अवसर पर मयंक मणि जी ने कहा:

           “यह सड़क मेरे पिता स्वर्गीय अशेश्वर साह जी की स्मृति को जीवंत रखने के साथ-साथ गांव के विकास और सुविधा के लिए समर्पित है। समाज के हर व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार समाज के लिए योगदान देना चाहिए।”

गांववासियों ने इस नेक कार्य की सराहना की और सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़े….

राजापाकर : होली पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारे माहौल में हुआ सम्पन्न।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-होली-पर्व-शांति/03/2025/14/20/30/04/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली