राजापाकर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित |

         बैठक में मौजूद पदाधिकारी व वार्ड सदस्य |

राजापाकर,वैशाली,सत्यम ग्राम न्यूज़ : प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. अंचलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री नल-जल योजना, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, चिन्हित वार्ड तथा चिन्हित पंचायतों में जमीन उपलब्ध  कराने का निर्णय लिया गया|

प्रखंड अंतर्गत जिस-जिस पंचायत में नल-जल योजना सुचारु रुप से नहीं चल रही है वहां एक और अतिरिक्त नल-जल टैंक लगाने के लिए पीएचईडी ने चिन्हित किया है. वैसे सभी वार्डों में एक अतिरिक्त नल-जल का बोरिंग किया जायेगा. जिससे वह सभी वार्ड के लोगों के घर तक आसानी से नल का जल पहुंच सके. जाफरपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या दो, वार्ड संख्या छह एवं वार्ड संख्या चौदह में एक अतिरिक्त नल-जल योजना का बोरिंग के साथ टैंक लगाया जायेगा. रामपुर रत्नाकर पंचायत के चिन्हित छह वार्ड, राजापाकर उत्तरी पंचायत के दो वार्ड, लंगुराव बिलंदपुर पंचायत के एक वार्ड, गौसपुर बरियारपुर पंचायत के तीन वार्ड, भलुई पंचायत के तीन वार्ड, बखरी बड़ाई पंचायत के दो वार्ड, बाकरपुर पंचायत के एक वार्ड, बैकुंठपुर पंचायत के दो वार्ड एवं राजापाकर दक्षिणी पंचायत के एक वार्ड में हर घर नल-जल योजना का पानी पहुंचाने के उद्देश्य अतिरिक्त एक और नल-जल स्थापित की जायेगी|

प्रखंड अंतर्गत कई चिन्हित पंचायतों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रखंड क्षेत्र के वैसे आंगनबाड़ी केंद्र जहां भवन अभी तक नहीं बना है वहां आंगनबाड़ी केंद्र का पक्का भवन निर्माण कराया जायेगा. बैठक में उपस्थित पदाधिकारी-कर्मचारीयो ने प्रखंड के सभी पंचायत के संबंधित वार्ड के वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर सभी बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया. सभी वार्ड सदस्यों को स्थल चयन करने को कहा गया है कि ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्थल कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये|

प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव कुमार वर्णवाल ने सभी संबंधित पदाधिकारी-कर्मचारी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीआरओ शुधी रंजन, आरओ जुली कुमारी,  सुनील कुमार,  रामनरेश कुमार, सुनील कुमार,  अमित रंजन, प दिलीप कुमार,  प्रिय रंजन,  सुबोध पटेल,  चंद्रकेत कुमार, मो इन्तेखाब आलम, संजय सिंह,  अर्जुन पासवान, शंकर पासवान,  रवींद्र कुमार पटेल,  लक्ष्मण कुमार,  संजीत कुमार,  गोपाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए|

ये भी पढ़े …

राजापाकर : अपना पंचायत अपना प्रशासन शिविर का प्रचार प्रसार करें: बीडीओ

राजापाकर : अपना पंचायत अपना प्रशासन शिविर का प्रचार प्रसार करें: बीडीओ 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली