VAISHALI : पूर्व सैनिकों की प्रखंड एवं अनुमंडल इकाई की हुई संयुक्त बैठक।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की व महुआ अनुमंडल इकाई सह राजापाकर प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर हाई स्कूल रोड स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता महुआ पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने की व संचालन बालमुकुंद शर्मा ने किया

बैठक में सर्वप्रथम नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई एवं संघ द्वारा उनका शाल एवं बुके देकर स्वागत किया गया। जिला प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित जिला संघ महासचिव सुमन कुमार ने संघ  के द्वारा किए  जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।महुआ अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने इसीएचएस और स्पर्श के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।जिला से आए संघ के उपाध्यक्ष नान्टुन  पांडे ने संघ की मजबूती पर विशेष जोर दिया।

प्रखंड संघ का विस्तार करते हुए आज की बैठक में राजापाकर प्रखंड के अध्यक्ष बालमुकुंद शर्मा को सर्व सम्मती से चयनित किया गया। साथ ही सचिव के पद पर हरेंद्र ठाकुर और उपाध्यक्ष के पद पर हरिहर प्रसाद सिंह चयनित किए गए। वहीं बैठक में जिला सैनिक बोर्ड हाजीपुर के द्वारा दिए गए कैलेंडर और स्मारिका का पूर्व सैनिकों के बीच वितरण किया गया।

पूर्व सैनिकों को परिचय पत्र जिला पूर्व सैनिक संघ द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्ड का भी वितरण किया गया। सभा के अंत में नान्टुन पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं भारत माता के जयकार के बाद सभा की समाप्ति की गई।

मौके पर उपस्थित महुआ एवं राजापाकर के उपस्थित पूर्व सैनिकों में मुन्ना कुमार महेंद्र राय बालमुकुंद शर्मा मनोहर साह रामाशंकर राय देवेंद्र ठाकुर महेंद्र राय रघुनाथ सिंह रमेश प्रसाद सिंह रीमा कुमारी श्रीकांत शर्मा सुधीर कुमार भिखारी राय बलिंदर रजक हरेंद्र ठाकुर पूरन राय प्रवीण कुमार सुरेश प्रसाद सिंह, रामचंद्र राय राम स्वार्थ सिंह संतोष कुमार सहित दर्जनों शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

चेहराकलां : सभी प्राथमिक, मध्य विद्यालय मे हुई वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट की घोषणा ।

https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-प्रखंड-के-सभी-प/03/2025/29/22/20/58/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली