चेहराकलां : महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गई जानकारी। सैकड़ो की संख्या मे महिलाओं ने लिया भाग।

 सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों में आज रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विशनपुर अररा पंचायत में ज्ञानगंगा जीविका महिला ग्राम संगठन तथा मथना मिल्क पंचायत में ज्वाला जीविका महिला ग्राम संगठन में कार्यक्रम हुआ । प्रखंड परियोजना प्रबंधक  अशोक कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है महिलाएं अब समाज के हर स्तर पर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है।

महिलाओं से कहा कि सरकारी योजना का लाभ जरूर उठाएं साथ ही अपनी समस्याओं एवं आकांक्षाओं को खुलकर साझा कर नीति निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें, क्योंकि महिला संवाद का आयोजन का मुख्य उद्देश्य ही यही है । इस दौरान महिलाओं ने पंचायत एवं गांव स्तर पर अपनी समस्याओं को रखी,जिसमें मुख्य मांगों में वृद्धा एवं विधवा पेंशन की राशि में वृद्धि खेल मैदान और पुस्तकालय की स्थापना, बिजली दरों में राहत,स्वयं सहायता समूह के स्तर पर बैंक ऋण के ब्याज दर 12% से घटकर 4% एवं पेयजल और आजीविका संवर्धन प्रमुख थी । सुझावों और मांगों को डिजिटल रूप में टीम लीडर के द्वारा संकलित किया गया ।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों जीविका दीदी के साथ क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र साह, आजीविका विशेषज्ञ नीरज कुमार, सामुदायिक समन्वयक शोभा कुमारी, CF अरुण कुमार, लेखापाल अखिलेश कुमार, रंजीत कुमार एवं जीविका CM संजू कुमारी, रिंकी कुमारी उपस्थित हुई।

ये भी पढ़े…

चेहराकलां : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय मे मशाल योजना के तहद खेल प्रतियोगिता मे शामिल विधार्थियो मे सफल प्रतिभागी को कार्यक्रम आयोजित कर किया गया सम्मानित।

https://satyamgramnews.in/राजकीय-उच्चतर-माध्यमिक-व-5/04/2025/27/13/40/53/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief