राजापाकर : कुमारी उत्तम ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पाई सफलता, परिजनों में हर्ष |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ / राजापाकर‌‌। प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर दक्षिणी निवासी अखिलेश कुमार व संगीता कुमारी की पुत्री कुमारी उत्तम ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार की शाम जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी हुआ, उत्तम की कामयाबी की खबर से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

कुमारी उत्तम ने बताया कि कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता में माता पिता एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उसकी सफलता पर शिक्षकों,परिजनों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। वही पिता  अखिलेश कुमार ने बताया कि कुमारी उत्तम शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर रही हैं और उनका सपना पुलिस सेवा में जाकर समाज की सेवा करना था। उसकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। मौके पर बधाई देने वालों में मुखिया प्रमिला देवी अमरनाथ चौहान गौतम कुमार रमेश कुमार सचिन कुमार सुधीर कुशवाहा छोटू सिंह सनी सिंह आदि है।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : 65 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दी गई दवाइयां |

राजापाकर : 65 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दी गई दवाइयां |

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली