हाजीपुर : बहुआरा गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झाड़प ,पुलिस ने भी चटकाई लाठी।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर । बरांटी थाना क्षेत्र के बहुआरा बजरंगबली चौक पर पूर्व के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष डॉक्टर ज्वाला प्रसाद निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर हमला कर तोड़फोड़ की और उनके परिजनों के साथ मारपीट किया। घर में तोड़फोड़ कर दुकान से अनेक सामान पैसे लेकर चले गए। हवाई फायरिंग भी की जिसका खोखा क्लीनिक के आसपास देखा गया।

डॉक्टर ज्वाला प्रसाद के दस महीने के भतीजे अतुल प्रकाश को तलवार से हमला कर घायल कर दिया।दूसरे भतीजे सौरभ कुमार के हाथ पर तलवार व लाठी  से वार कर घायल कर दिया।एक भतीजी 7 वर्षीय प्रिया कुमारी को तलवार से सिर पर प्रहार कर फोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर बरांटी थानाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला मौके पर पहुंचे व सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा।

घटना बीते बुधवार की रात की है। घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर ले जाने के दौरान एक पक्ष ने पुलिस बल पर हमला कर पुलिस के वाहन के तोड़ दिए और क्षत बिक्षत कर दिया एवं सुरक्षा बलों के साथ भी मारपीट की। फिर 4 घंटे के बाद 11बजे  एक पक्ष के 20- 25 लोग अचानक फिर दूसरे पक्ष के डॉक्टर ज्वाला प्रसाद के क्लीनिक पर आ घमके घटना की सूचना पाकर अगल-बगल के सभी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फिर लोगों को खदेड़ दिया तथा पुलिस ने जमकर लोगों के साथ महिला पुरुष बच्चों सभी को पिटाई कर दी।

बहुआरा गांव निवासी सीता देवी सीमा देवी फूला देवी शोभा कुमारी उषा देवी रिंकू देवी जियालाल पासवान गीता देवी शीला देवी दुर्गे देवी आदि ने बताया कि बीती रात लगभग 11 बजे भारी भाड़ी संख्या में पुलिस ने पहुंचकर हम सभी महिलाओं पुरुष एवं बच्चों को बर्बरता पूर्वक पिटाई की। वही बीती रात घटी घटना के संबंध में दूसरे पक्ष के जीलाल पासवान दुर्गा देवी गीता देवी पिंकू देवी उषा देवी ने बताया कि हमारे टोले में 12 मई को शादी थी जिसमें दूसरे पक्ष के लड़के लोग अश्लील वीडियो बना रहे थे जिसका हमलोगों ने विरोध किया और कहा कि हमारे शादी में आप लोग क्यों वीडियो बना रहे हैं, हमलोग आप लोगों की शादी समारोह में नहीं जाते हैं इस पर दोनों पक्ष के लड़कों में मारपीट हुई थी।

इसी बात को लेकर लगभग एक सप्ताह पहले एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लड़कों को फुलाहारा बाजार में मारा पीटा था जिसके प्रतिशोध में बीती रात एक पक्ष के लोगों ने डॉक्टर ज्वाला प्रसाद के क्लीनिक पर एकजुट होकर हमला कर दिया। वही एक पक्ष के अधिकतर पुरुष घर पर नहीं दिखे।

वही डॉक्टर ज्वाला प्रसाद ने बरांटी थाने में तेरह नामजद व 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है। वही बरांटी थाना प्रभारी आशुतोष शुक्ला से पूछे जाने पर बताया कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी उसे बखशा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े…

आवास सहायक को उत्कृष्ट कार्य को ले प्रशस्ति पत्र मिला।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-आवास-सहायक-द्/05/2025/22/19/54/05/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली