पीएम श्री विद्यालय के बच्चों का सात दिवसीय समर कैंप का  हुआ समापन।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा ।शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजापाकर प्रखंड के पीएम श्री गोरखनाथ सूर्यदेव उच्च विद्यालय बैकुंठपुर में समर कैंप का सोमवार को समापन हुआ। इस कैंप में छात्र छात्राओं को शिक्षण क्रियात्मक रचनात्मक एवं सर्वांगीण विकास किया गया। समर कैंप की शुरुआत पिछले सोमवार से की गई थी।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक कपिल देव महतो के मार्गदर्शन में हुई थी। कैंप का संचालन नोडल शिक्षक विकास कुमार व राजीव रंजन कुमार के द्वारा किया गया। 

समर कैंप के 7 दिनों के कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां बच्चों के बुनियादी अभिवादन,शब्दावली निर्माण ,संख्याएं, हस्ताक्षर, वास्तविक जीवन संवाद अभ्यास,संगीत,नृत्य, चित्रकला,स्थानीय व्यंजन जिसमें पारंपरिक पकवान,मसालों, सब्जियों, फलों के नाम, संस्कृति की सराहना, उनके समझने का कौशल विकास, सशस्त्र बलों,स्वतंत्रता सेनानियों, स्थानीय नायकों के बारे में जानकारी, नदी, पहाड़, ऐतिहासिक स्मारकों आदि के इतिहास और भूगोल की जानकारी कराई गई।

इस सात दिवसीय समर कैंप में विद्यार्थियों के बहुभाषावाद की समग्र समझ को बढ़ावा देते हुए एक से अधिक भाषा सिखाने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़े…

जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति का निरीक्षण

https://satyamgramnews.in/वैशाली-जिलाधिकारी-ने-आयु/05/2025/26/22/15/32/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief