चेहराकलां : ग्राम पंचायत प्लानिंग फैसिलिटेशन के बैनर तले पीरामल फाउंडेशन के सौजन्य से  एक बैठक हुआ आयोजित।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां :  प्रखंड क्षेत्र के छौराही पंचायत सरकार भवन परिसर में ग्राम पंचायत प्लानिंग फैसिलिटेशन के बैनर तले पीरामल फाउंडेशन के सौजन्य से स्थानीय मुखिया उषा देवी के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई ।

आयोजित बैठक में उपस्थित पंचायत सचिव सुरेश कुमार चौधरी एवं स्वास्थ्य विभाग से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उदय कुमार राय एवं कृष्णदेव पासवान ने पंचायत के अंतर्गत चलाए जा रहे योजनाओं में मनरेगा योजना आवास योजना जल- नल योजना सहित अन्य योजना से संबंधित जानकारी साझा किया ।

साथ ही साथ वित्तीय वर्ष 25- 26 के कार्य योजना में संबंधित कई प्रस्ताव के साथ मलेरिया मुक्त पंचायत बनाने का प्रस्ताव पारित किया ।मौके पर उपस्थित पंचायत के सी एच ओ अब्दुल गफ्फार खान विकास मित्र मधुबाला कुमारी पी आर एस शिवनाथ सिंह स्वच्छता कर्मी सहित मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर सहनी के साथ राहुल कुमार, राकेश रत्नाकर, मोती कुमार, सुरेश शर्मा ,जगन्नाथ भगत, संहिता देवी ,फूला देवी ,मीना देवी ,सुमिता देवी ,नीतू देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम से संबंधित जानकारी हासिल किया।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : प्रखंड मे अब तक 3275 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-प्रखंड-मे-अब-तक-3275/05/2025/29/19/44/47/satyamgramnewsrajapakar1/

AMRIT KUMAR
Author: AMRIT KUMAR