सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा । राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में गाड़ी साइड को लेकर हुए दो पक्षों में मारपीट को लेकर घायल के फर्द ब्यान के आधार पर थाने में सात नमाजद एवं 20 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज की गई है।
बैकुंठपुर गांव में सोमवार की शाम हुई दो पक्षों में गाड़ी साइड को लेकर विवाद में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए थे जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया था। हाजीपुर सदर अस्पताल में टाउन थाना को दिए गए फर्द ब्यान के आधार पर राजापाकर थाने में सात नामजद एवं 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बैकुंठपुर गांव निवासी संजीव कुमार शर्मा के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है।ज्ञात हो कि बैकुंठपुर गांव के वार्ड नंबर 4 में दो पक्षों के बीच गाड़ी साइड को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कई घरों पर लाठी डंडे से वार कर महिला पुरुषों बच्चों की बुरी तरह पिटाई की थी और घर पर ईंट पत्थर चलाये गए थे। विवाद के बाद रास्ते को भी आक्रोशित लोगों ने बांस बल्ले लगाकर सड़क जाम कर दिया था।
मंगलवार की दोपहर में महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दुर्गा शक्ति भी पीड़ित परिवार से बैकुंठपुर गांव में मिलकर घटना के संबंध में जानकारी ली और कहा कि छोटी सी बात को लोगों ने बड़ा बना दिया जो ठीक नहीं है जो भी दोषी होंगे उस पर जांच कर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
ये भी पढ़े…
पंचायत मे नहीं बन रहे हैँ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लोग परेशान
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली