चेहराकलां : 14 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी हुआ गिरफ्तार ; मद्द निषेध विभाग ने की कार्रवाई।

सत्यम ग्राम न्यूज़ चेहराकलां/कटहरा : थाना क्षेत्र के विशुनपुर गढ़ गांव में ए एल टी एफ प्रभारी पुअनि नंदकिशोर सिंह एवं कटहरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए 14 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज को पुछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया है।

इस मामले में कटहरा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि कटहरा थाना में कार्यरत सअनि पिंटू कुमार के बयान पर धंधेबाज कटहरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गढ़ गांव निवासी जगदीश महतो के पुत्र मेधु महतो को देशी शराब का कारोबार करने का आरोपित करते हुए जेल भेज दिया गया हैं. पुलिस ने छापेमारी के दौरान मेधु महतो के घर में रखे 14 लीटर देशी शराब बरामद किया था।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : पंचायत उपचुनाव के लिए आज से नामांकन हुआ शुरू।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-पंचायत-उपचुनाव/06/2025/14/18/53/24/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief